तकनीकी पदाधिकारियों के साथ डीएम ने कार्यों की समीक्षा

डीएम आरिफ अहसन ने जिला तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई.

शेखपुरा. डीएम आरिफ अहसन ने जिला तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता बताया गया कि सकरी जिराईन नदी पर दरियापुर वीयर का निर्माण के योजना का कार्य 93 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है. इस योजना के तहत मुख्यत नालंदा जिला एवं आंशिक रूप से शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय में पड़ता है. जिलान्तर्गत पंचनलबा मुख्य नहर में फ़ॉल संरचना का निर्माण एवं पांची मुख्य नहर के तटबंध पर सेवा पथ निर्माण हेतु मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है. लघु जल संसाधन विभाग के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत कुल 1966 आवेदन प्राप्त हुए थे, इसमें 1697 को स्वीकृति दी गई है. जिलें में कुल 159 नलकूपों की संख्या है जिसमें 28 यांत्रिक दोष के कारण 04 बिद्युत दोष के कारण एवं 17 असफल नलकूप मिलाकर कुल 52 नलकूप बंद है. डीएम ने बंद पड़े नलकूपों को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया.भवन प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा के क्रम में कई योजनाओं में धीमी प्रगति रहने के कारण एवं कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग शेखपुरा को विगत वितीय वर्ष 2024-25 में कार्य लंबित रहने के कारण स्पष्टीकरण करने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया. उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल के निर्बाध आपूर्ति हेतु कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल को दिया. नल जल की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो इसके लिए समुचित व्यवस्था करें. इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यो की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सभी कार्यों को गुणवतापूर्ण तरीके से ससमय कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें.इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग, कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, लघु सिंचाई, के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >