इंटर आर्ट्स जिला टॉपर को कोचिंग संचालक ने किया सम्मानित

इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्ट्स के जिला के टॉपर बिट्टू कुमार को कोचिंग संचालक के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर 446 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने वाले शेखपुरा शहर के महादेव नगर मोहल्ला निवासी महेंद्र राम के पुत्र बिट्टू कुमार ने ख़ुशी का इजहार किया.

शेखपुरा. इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्ट्स के जिला के टॉपर बिट्टू कुमार को कोचिंग संचालक के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर 446 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने वाले शेखपुरा शहर के महादेव नगर मोहल्ला निवासी महेंद्र राम के पुत्र बिट्टू कुमार ने ख़ुशी का इजहार किया. मौके पर टॉपर ने बताया कि कम संसाधन के बावजूद उन्होंने नियमित रूप से कोचिंग क्लास एवं सेल्फ स्टडी के दम पर यह कामयाबी पाई है. उन्होंने युवाओं को अनुशासन और लक्ष्य के साथ ईमानदार मेहनत करते हुए सेल्फ स्टडी करने की अपील की है. इस मौके पर शेखपुरा शहर के साथ सतबिगही मोहल्ला स्थित मां शारदे इंस्टिट्यूट के संचालक सुनील सर ने बताया कि बिट्टू कुमार ने इस कामयाबी को हासिल कर कोचिंग संस्थान का नाम रोशन किया है. उन्होंने बताया कि आर्ट्स विषय में भी छात्र अपनी बेहतर भविष्य को संवार सकते हैं. ऐसी स्थिति में लगातार छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन भी कर रहे हैं. मौके पर कोचिंग संचालक ने जिला टॉपर बिट्टू कुमार को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी. वहीं अंगवस्त्र सौप कर उन्हें सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >