धमौली ओवर ब्रिज पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

बेना थाना क्षेत्र के धमौली ओवर ब्रिज पर रविवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

बिहारशरीफ. बेना थाना क्षेत्र के धमौली ओवर ब्रिज पर रविवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बुजुर्ग को अचेत अवस्था में देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को तत्काल इलाज के लिए बिहारशरीफ स्थित मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष के आसपास है. उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा गया है. उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पहचान की कोशिश की जा रही है. प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि भीषण गर्मी के कारण बुजुर्ग की हालत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया. हालांकि, वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >