शादी के लिए 108 परिवारों को 287 एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति

जिला प्रशासन द्वारा अपने दैनिक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं होने का दावा किया है.

शेखपुरा. जिला प्रशासन द्वारा अपने दैनिक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं होने का दावा किया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी सर्वेंद्र कुमार ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गैस एजेंसी के पास आज के दिन भी 5278 गैस सिलिंडर उपलब्ध है. जिसका नियमानुसार वितरण किया जा रहा है. जिले के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. उन्होंने बताया की शादी विवाह को लेकर लगातार लोगों के आवेदन पर उन्हें गैस उपलब्ध कराया जा रहा है. अभी तक 108 परिवारों को 287 एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गयी है. सोमवार के दिन ही 10 लोगों को 29 गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया गया. इसके अलावा लोगों के ऊर्जा संकट को कम करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में जन वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं को कोयला की आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा गैस के दुरुपयोग को लेकर लगातार छापेमारी भी की जा रही है. जिले के सभी सरकारी संस्थानों, अस्पताल जीविका दीदी के रसोई और जवाहर नवोदय विद्यालय सहित अन्य सरकारी विद्यालयों को भी प्राप्त मात्रा में खपत के आकलन करते हुए गैस की आपूर्ति कराई जा रही है. उन्होंने गैस को लेकर किसी प्रकार की भी भ्रामक सूचना से बचने की भी लोगों को सलाह दी. लोगों की समस्या और शिकायतों की निवारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. जहां लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों का निपटारा प्राप्त कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >