कांग्रेस में शामिल हुए सोनू व सरवन कुमार

जदयू-भाजपा छोड़ सोनू कुमार और सरवन कुमार कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. दोनों कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला की मौजूदगी में स्थानीय धनेश्वर घाट स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता लिया.

बिहारशरीफ. जदयू-भाजपा छोड़ सोनू कुमार और सरवन कुमार कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. दोनों कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला की मौजूदगी में स्थानीय धनेश्वर घाट स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता लिया. जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने दोनों नेताओं को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई और उनके निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस में शामिल होना सिर्फ पार्टी में आना नहीं है, बल्कि देश और संविधान के मूल्यों के साथ खड़ा होना है. इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव कुमार मुन्ना, दिलीप मंडल, शशि भूषण कुमार, रमेश कुमार, संजय कुमार और किशोर कुमार आदि नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >