गया-हावड़ा ट्रेन के ब्रेक में धुआं निकलने से मची अफरातफरी

गया से हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक में अचानक धुआं आ जाने से अफरातफरी मच गई.

शेखपुरा. गया से हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक में अचानक धुआं आ जाने से अफरातफरी मच गई. डॉउन गाड़ी के शेखपुरा रेलवे स्टेशन से पहुंचने के पूर्व नगर क्षेत्र के हसनगंज रेलवे गुमटी के पहले अचानक धुआं देखते हुए गाड़ी को रोकी गई. गाड़ी में मौजूद पेट्रोलिंग दल द्वारा इसे काफी मशक्कत के बाद दुरुस्त करते हुए गाड़ी आगे बढ़ाई गई. इस दौरान लगभग आधा घंटा तक ट्रेन को विलम्ब का सामना करना पड़ा. इस संबंध में प्राप्त जानकारी बताया गया की रेल के इंजन से कुछ पीछे एक डब्बा के पहिए से धुआं निकलते देखा गया. जिस पर नजर पढ़ते ही ड्राइवर द्वारा गाड़ी रोक दी गई अचानक गाड़ी रुकने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई. आधे घंटे के बाद ब्रेक में आई तकनीकी समस्या को दूर करते हुए गाड़ी शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची. उसके बाद वह अपने गंतव्य के लिए आगे बढ़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >