बारात में फायरिंग, बाइक सवार को मारी गोली

रविवार की देर संध्या स्थानीय ईसुआ गांव में बाइक से घर जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

सरमेरा (नालंदा). रविवार की देर संध्या स्थानीय ईसुआ गांव में बाइक से घर जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी अवस्था में पीड़ित को सरमेरा स्थित सीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पीड़ित को रेफर कर दिया. इस संबंध में जख्मी की चाची बेबी देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि गांव के ही श्रवण पासवान का बारात जा रहा था. जिसमें पिकअप पर डीजे बजाया जा रहा था. इस क्रम में उनका भतीजा 20 वर्षीय मुन्नू कुमार बाइक से अपने घर लौट रहा था. तभी रास्ते में खड़े गांव के ही राम पासवान का पुत्र दीपक पासवान उर्फ फेकू, से साइड मांगा तो साइड देने के बजाय दीपक ने गाली गलौज करते हुए अन्य रास्ते से बाइक ले जाने को कहा. इस बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया. तभी राहुल पासवान तथा ससौर गांव के राम पासवान का भतीजा सनी पासवान एवं समस्तीपुर गांव के राम पासवान का भगिना करण पासवान, झगरू पासवान के अलावा ईसुआ गांव के ही लक्ष्मण पासवान का पुत्र श्याम पासवान एवं रामाकांत पासवान तथा इंद्रदेव यादव का पुत्र रब्बु यादव आदि लोगों ने अपने हाथ में लाठी एवं ईंट पत्थर लेकर बेबी देवी के पुत्र पिंटू कुमार तथा बाइक चालक मुन्नू कुमार एवं उनके पति उदय साव पर हमला कर दिया. हमले में पीड़िता के पुत्र एवं पति जख्मी हो गए. इस बीच दीपक उर्फ़ फेंकू ने हाथ में रखे हथियार से जान मारने की नीयत से फायर कर दिया. फायर की गई गोली पीड़िता के पति उदय साव के बाएं पैर के जांघ में लग गई. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजनों द्वारा जख्मी को सरमेरा स्थित अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी स्थित विम्स रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >