भूमि विवाद में गोलीबारी, एक की मौत, तीन जख्मी

अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबी विगहा गांव में गुरुवार को जमी��� विवाद को लेकर गोतिया के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई और फिर जमकर गोलीबारी की गयी.

एक कट्ठा जमीन के लिए हुआ खूनी संघर्ष

एफएसएल की पहुंची टीम ने साक्ष्य किया एकत्रित

अस्थावां थाना क्षेत्र के धोबी बिगहा गांव में हुई घटना

दो जख्मी इलाज के लिये विम्स पावापुरी में हैं भर्ती

बिहारशरीफ. अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबी विगहा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर गोतिया के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई और फिर जमकर गोलीबारी की गयी. घटना में 73 वर्षीय छोटे लाल यादव का पावापुरी मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान मौत हो गई. गोलीबारी में श्रवण यादव समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो को गोली लगी है जबकि एक व्यक्ति मारपीट में घायल हुआ है. गोली लगने से घायल दोनों जख्मी का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. मृतक के पोते रोहित कुमार ने बताया कि पिछले चार महीनों से जमीन को लेकर उनके ही गोतिया शिवबालक यादव के साथ विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर प्रशासन ने दोनों पक्षों को विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया था. इसके बावजूद एक पक्ष निर्माण करा रहा था. गुरुवार को जब दूसरे पक्ष ने निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की तो विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि विरोध करने पर शिवबालक यादव पक्ष के लोग छोटे लाल यादव के घर पर चढ़ आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अस्थावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना भूमि विवाद चल रहा था. मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किये गये हैं. एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इधर इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष में भय का माहौल देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >