Sheikhpura News: (सत्येंद्र कुमार)शेखपुरा में भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक शहर के दल्लू मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित की गई. जिसमें 21 मई को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का घेराव करने का निर्णय लिया गया.
बैठक की अध्यक्षता किसान नेता जितेंद्र कुमार ने किया. इस मौके पर यूनियन के जिला महासचिव रंजन कुशवाहा और किसान यूनियन के बिहार प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद भी शामिल हुए.
फसलों के दाम 21 तो कर्मचारियों के वेतन में 121 गुणा बढ़ोतरी
इस मौके पर किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक सुरेश ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठा रही हैं.उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी का मासिक वेतन एवं फैक्ट्री से उत्पादित सामान का दाम 121 गुणा बढ़ोतरी हुई है.
जबकि किसान के फसल का दाम 21 गुणा बढ़ा है.1967 में सोना 200 रुपया में 10 ग्राम था. जबकि चावल 73 रुपए क्विंटल था .सरकारी कर्मचारी का वेतन 50 रुपए से 70 रुपए था.आज सरकारी कर्मचारी का वेतन 50 हजार से 2.50 लाख रुपया हो गया है.
जबकि,चावल का दाम 4000 से 5000 रुपया क्विंटल है.इसका मुख्य कारण किसान अपने हक अधिकार के लिए आंदोल करना छोड़ दिया है.
किसानों को MSP की गारंटी दो
उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांग है कि सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (M S P) का गारंटीं किया जाय. खेतिहर जमीन का चकबंदी किया जाए.
सिंचाई की गारंटी हो.स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे.परिमार्जन शुद्ध किया जाए.जमाबंदी बंटवारा पंचनामा के द्वारा किया जाय.मोटेशन को सरल किया जाए.वृद्धा पेंशन 5000 रुपया किया जाए.
Also Read: बेगूसराय में घर से लापता 14 वर्षीय किशोर पटना से बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस
