सात लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जिले के केवटी और बरबीघा थाना द्वारा किये गए अलग-अलग कार्रवाई में कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.इ

बरबीघा. जिले के केवटी और बरबीघा थाना द्वारा किये गए अलग-अलग कार्रवाई में कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.इसमें केवटी थाना क्षेत्र से चार, जबकि बरबीघा थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में से शराबी शराब कारोबारी और फरार वारंटी शामिल है. इस संबंध में केवटी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बरबीघा नगर क्षेत्र के गंगटी गांव से पुराने मामले में बरसों से फरार चल रहे कोर्ट से लाल वारंटी घोषित रंजन यादव के पुत्र शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं, शराब पीने के मामले में केवटी गांव से कृष्ण चौधरी के पुत्र नीतीश कुमार,देलहवा गांव से सुदल सिंह के पुत्र सत्यम कुमार तथा बैजनाथपुर गांव से श्रीकांत पासवान के पुत्र सूरज पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं, बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि एक पुराने मामले में बरसों से प्रहार चल रहे बड़ी इस्माइलपुर गांव निवासी जगदेव महतो के पुत्र सुरेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया. शेखपुरा न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. वही देसी शराब का कारोबार करने वाले बड़ी इस्माइलपुर गांव के ही निवासी कबीर पासवान को 5 लीटर देसी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा बरबीघा नगर क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला में भी छापेमारी किया गया. जहां से उमा चौधरी के पुत्र उदय चौधरी को शराब के नशे में धुत रहने के कारण गिरफ्तार किया गया. दोनों थाना अध्यक्षों के द्वारा पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >