नालंदा में 7 दिन में लूट, डकैती और चोरी की 7 बड़ी वारदातें, पुलिस पर उठे सवाल

पिछले सात दिनों में नालंदा जिले में लूट, डकैती और चोरी की सात बड़ी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. करोड़ों की वारदातों के बावजूद अधिकांश मामलों का खुलासा न होने से लोगों में दहशत का माहौल है.

Biharsharif News: नालंदा जिले में पिछले सात दिनों के भीतर लूट, डकैती और चोरी की लगातार हुई सात बड़ी घटनाओं ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. करोड़ों और लाखों रुपये की वारदातों के बावजूद अधिकांश मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. इससे व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है.

सात दिनों में सात बड़ी वारदातों से बढ़ी चिंता

29 जुलाई को रहुई थाना क्षेत्र के डीहरा मोड़ के पास पिस्टल के बल पर एक सर्राफा कारोबारी से 70 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया गया. 30 जुलाई को भागन बीघा थाना क्षेत्र में चलती सीएनजी ऑटो में एक यात्री से 22 हजार रुपये लूट लिए गए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया गया.

हरनौत और नगरनौसा में चोरी व डकैती

1 अगस्त को हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में बंद घर से 2.50 लाख रुपये नकद और करीब 18 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई. इसी दिन नगरनौसा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एसबीआई सीएसपी केंद्र में हथियार के बल पर डकैती की वारदात हुई, जिसमें बदमाश नकदी और लैपटॉप लेकर फरार हो गए.

1.15 करोड़ की डकैती से मचा हड़कंप

2 अगस्त को हरनौत के रूपसपुर में जदयू नेता के घर से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई. 3 अगस्त को दीपनगर थाना क्षेत्र में 1.15 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती ने पूरे जिले को हिला दिया. वहीं राजगीर में बंद मकान के छह कमरों का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए.

पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं से जिले में भय का माहौल है. व्यापारी, आम नागरिक और जनप्रतिनिधि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यदि जल्द अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पुलिस पर जनता का भरोसा कमजोर पड़ सकता है.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >