हिलसा के एसडीओ ने ग्रहण किया पदभार

सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में पटना जिला के मसौढ़ी एसडीओ अमित कुमार पटेल को हिलसा के नए अनुमंण्डल पदाधिकारी बनाया गया है

हिलसा (नालंदा). सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में पटना जिला के मसौढ़ी एसडीओ अमित कुमार पटेल को हिलसा के नए अनुमंण्डल पदाधिकारी बनाया गया है जबकि हिलसा निवर्तमान एसडीओ भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रवीण कुमार को बेगूसराय के डीडीसी बनाया गया है. अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार की संध्या में नए एसडीओ के रूप में अमित कुमार पटेल ने कार्यालय पहुचकर पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के पश्चात नए एसडीओ ने कहा कि अनुमंण्डल क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके अलावा अनुमंण्डल क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।इससे पहले अनुमंण्डल के पदाधिकारी व कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया वही निवर्तमान एसडीओ को भावपूर्ण विदाई दी गई. मौके पर डीसीएलआर राजन कुमार के अलावे अन्य मौजूद रहे. विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने भी पुष्पगुच्छ देने का काम किया है. इसके बाद अनुमंडल कार्यालय के विभिन्न शाखों का निरीक्षण करने का काम किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >