गतका खेल प्रतियोगिता के लिए रौशन राज रवाना

गतका असोसिएशन ऑफ बिहार के 69वीं विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम पटना से लुधियाना के लिए रविवार को रवाना हो गई है.

बिहारशरीफ. गतका असोसिएशन ऑफ बिहार के 69वीं विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम पटना से लुधियाना के लिए रविवार को रवाना हो गई है. गतका प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 06 से 11जनवरी तक पंजाब के लुधियाना शहर में आयोजित किया जायेगा. बिहार से गतका अंडर 19 खेल प्रतियोगिता के लिए बालिका वर्ग में 08 तथा बालक वर्ग में भी 08 खिलाड़ी सहित कुल 16 खिलाड़ियों का दल प्रतियोगिता मैं शामिल होने के लिए रवाना हुआ है. खिलाड़ियों के साथ उनके कोच भी गए हैं महिला कोच के रूप में निभा कुमारी जबकि पुरुष कोच के रूप में मनीष कुमार के साथ-साथ टीम मैनेजर मुकेश कुमार सहित कुल 19 लोग शामिल है. इस टीम में बालक वर्ग से जिले के एक खिलाडी रौशन रंजन भी शामिल हैं. नालंदा जिला सचिव विकास सिंह ने खिलाड़ी रौशन राज को शुभकामनाएं देकर रवाना किया. इस अवसर पर बिहार गतका के महासचिव भोला कुमार थापा ने भी खिलाड़ियों को सफलता की शुभकामना दी. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गतका पंजाब की एक पारंपरिक सिख युद्ध कला और खेल है, जिसमें लकड़ी की छड़ियों (सोती) का उपयोग तलवारों की नकल करने के लिए किया जाता है. यह आत्मरक्षा, सांस्कृतिक प्रदर्शन और एक साहसिक खेल के रूप में लोकप्रिय है. इसमें ढाल और तलवार जैसे अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल होता है. यह खेल भी राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >