शेखपुरा में युवा-कांग्रेस की बैठक, 15 जुलाई को पटना आएंगे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी तेज

15 जुलाई को पटना में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शेखपुरा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में छात्र-युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया.

Sheikhpura News : आगामी 15 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को शेखपुरा के हुसैनाबाद रोड स्थित द कैपिटोल होटल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा शेखपुरा से बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं को पटना भेजने की रणनीति बनाई गई.

छात्रों व युवाओं के मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मो. शाहिद, राष्ट्रीय सचिव मुरारी कुमार, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष वाकोडीकर तथा बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के बिट्टू कुमार मौजूद रहे. नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का मंच बनेगा.

कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी जिम्मेवारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा. इसके लिए कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं.

कार्यक्रम को लेकर बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में कांग्रेस नेता पिंटू कुमार, राहुल कुमार, निगम कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल, घाटकुसुंभा प्रखंड अध्यक्ष आमिर मंडल, एनएसयूआई शेखपुरा के कार्यकारी अध्यक्ष परमेंद्र मेहता, विक्की साहनी, राघव पासवान, सिद्धार्थ कुमार, प्रिंस कुमार, नीतीश कुमार, गोलू कुमार सहित कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : डीएम-एसपी कार्यालय के पास बना होमगार्ड भवन छह साल से अधूरा, तय समय के बाद भी काम नहीं हुआ पुरा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >