बिहारशरीफ: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का आरोप, पति फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

बिहारशरीफ के रहुई में घरेलू विवाद के कारण पति ने पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद से फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है।

Biharsharif News : बिहारशरीफ के रहुई थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 में घरेलू विवाद के दौरान 30 वर्षीय विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. महिला का शव घर के बेड पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान पंकज राम की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है.

लोहे की रॉड से वार कर हत्या का आरोप

सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिंकी देवी की हत्या उनके पति पंकज राम ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर की. वार इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बिहारशरीफ सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ललित विजय के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. प्रथम दृष्टया पति द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.

आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है. साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. डीएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >