नालंदा : कोचिंग जाने निकली युवती प्रेमी संग पहुंची मंदिर, बिंद पुलिस ने किया बरामद, दो मामलों में खुलासा

Nalanda News : नालंदा के बिंद थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार प्रेमी-प्रेमिकाओं को बरामद कर लिया है। दोनों जोड़ों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Nalanda Police Recovered couple : नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार प्रेमी-प्रेमिका को बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है. एक मामले में कोचिंग जाने के दौरान युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जबकि दूसरे मामले में फरवरी से लापता नाबालिग युवती को भी पुलिस ने खोज निकाला. दोनों मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

कोचिंग जाने निकली युवती प्रेमी के साथ चली गई

पहले मामले में बिंद थाना क्षेत्र की एक युवती सोमवार सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद युवती की मां ने बिंद थाना में युवक के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

Nalanda News : ऑटो चालक युवक से हुई थी पहचान

जानकारी के अनुसार युवती प्रतिदिन कोचिंग के लिए बिंद बाजार आती थी. इसी दौरान उसकी पहचान जखौर गांव में अपने ननिहाल में रहकर ऑटो चलाने वाले युवक से हुई. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. घर से निकलने के बाद दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया और युवक के घर पर रहने लगे.

पुलिस ने युवक के घर से दोनों को बरामद किया

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने युवक के घर पर छापेमारी की और दोनों को बरामद कर लिया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

फरवरी से लापता नाबालिग भी मिली

दूसरे मामले में फरवरी महीने में थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती कपड़े की खरीदारी के लिए बिंद बाजार गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

मोबाइल पर होती थी युवक से बातचीत

जांच के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव के ही एक युवक से युवती की मोबाइल पर लगातार बातचीत होती थी. युवती के लापता होने के साथ ही वह युवक भी गांव से गायब था. इसके बाद परिजनों ने युवक के खिलाफ थाना में आवेदन दिया.

Nalanda Police : पुलिस ने दोनों मामलों में पूरी की कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि दोनों मामलों में प्रेमी-प्रेमिका को बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है. इसके बाद सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी. दोनों मामलों में अब न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. यदि किसी मामले में नाबालिग शामिल है, तो उससे संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई होगी.

Also Read : बिहारशरीफ : रहुई के तालाब में मिला महिला का उपलाता शव, जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mukul nath

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >