राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन

शहर के मध्य विद्यालय मई में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया,

हिलसा़ शहर के मध्य विद्यालय मई में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया, इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर उनके तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने स्वरचित गीत “शिक्षा से ही होगा आतंकवाद और हिंसा समाप्त बच्चों ” गाते हुए आतंकवाद के दुष्परिणामों को बता कर लोगों को शांति, एकता और मानवता की रक्षा के लिए प्रेरित किया, प्रधानाध्यापक कुमार पंकज ने स्व.राजीव गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की सोच रखने वाले एवं सूचना प्रौद्योगिकी के जनक बताया.कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने एवं शिक्षा के माध्यम से शांति,एकता और मानवतावादी समाज निर्माण का संकल्प दिलाया,इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कुमार पंकज, शिक्षक अजीत कुमार सिंह, राजेश प्रसाद, शिक्षिका सुधा सिंहा, सिंपल कुमारी, सावित्री कुमारी, खुशबू कुमारी, कविता कुमारी समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >