शहर में लॉकडाउन उल्लंघन में नौ दुकानदार धराये

बिहारशरीफ : शहर में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कुल नौ दुकानदारों को बिहार थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान पकड़ा है. बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार को क्षेत्र के महलपर, नीमगंज व खंदकपर मोहल्ले से की गयी. इन सभी दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कुछ दिन […]

बिहारशरीफ : शहर में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कुल नौ दुकानदारों को बिहार थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान पकड़ा है. बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार को क्षेत्र के महलपर, नीमगंज व खंदकपर मोहल्ले से की गयी. इन सभी दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

कुछ दिन पहले भी पुल पर से दो दुकानदारों को लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पकड़ा गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कोई आम या हो खास, किसी को बख्शा नहीं जायेगा. इधर, पुलिस की इस कार्रवाई से लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोल रहे लोगों में कार्रवाई के भय से हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >