16 टीबी मरीजों को गोद लेगा नालंदा रेड क्रॉस सोसाइटी, कार्यकारिणी बैठक में किया गया फैसला

नालंदा रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में टीबी मरीजों को गोद लेने का निर्णय लिया गया। चेयरमैन डॉ. श्याम बिहारी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, नालंदा जिला शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक चेयरमैन डॉ. श्याम बिहारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सोसाइटी के विभिन्न कार्यों, वित्तीय मामलों एवं सामाजिक सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए.

बैठक में श्रम कल्याण केंद्र भवन में कराए गए विभिन्न कार्यों पर हुए कुल 70,751 रुपये के व्यय को अनुमोदित किया गया. साथ ही शेष 18,184 रुपये के भुगतान की भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई. कार्यकारिणी ने रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में खराब पड़े कॉफिन बॉक्स की मरम्मत कराने तथा दो नए लकड़ी के कॉफिन बॉक्स तैयार कराने का भी निर्णय लिया, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय जिले के 16 टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित मरीजों को गोद लेने का रहा. इसके तहत चेयरमैन डॉ. श्याम बिहारी, वाइस चेयरमैन सुधीर कुमार, सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित सहित कार्यकारिणी के 16 सदस्यों ने एक-एक टीबी मरीज को गोद लेकर उनके उपचार, पोषण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का संकल्प लिया.

बैठक में कहा गया कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानव सेवा के अपने उद्देश्य के अनुरूप समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य करती रहेगी. अंत में सचिव राजेश कुमार ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा बैठक की कार्यवाही धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >