नालंदा में जेल से छूटते ही पुरानी रंजिश में आरोपी ने पति-पत्नी को पीटा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Nalanda News : नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के भतु बीघा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अविनाश कुमार करीब पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और बाहर आते ही उसने पुरानी रंजिश निकालते हुए हमला कर दिया .

Nalanda News : (अमर वर्मा) नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के भतु बीघा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अविनाश कुमार करीब पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और बाहर आते ही उसने पुरानी रंजिश निकालते हुए हमला कर दिया .

वीडियो बनाने पर भड़का आरोपी, पति पर किया हमला

पीड़ित अनुज कुमार के अनुसार आरोपी अविनाश घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। पहले उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह नहीं माना तो अनुज उसका वीडियो बनाने लगा। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की .

पति को बचाने आई पत्नी को भी पीटा, घर पर की रोड़ेबाजी

मारपीट के दौरान जब अनुज की पत्नी उसे बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर दंपती घर पहुंचे, लेकिन वहां भी आरोपियों ने उनके घर पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है .

पुराने केस से जुड़ा है विवाद, पुलिस को सूचना देने का था शक

ग्रामीणों के अनुसार यह विवाद 24 जनवरी की एक घटना से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि उस दिन अविनाश ने नीरज कुमार के घर पर चढ़कर फायरिंग और गाली-गलौज की थी। इसके बाद बेन थाना पुलिस ने उसे लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित अजंता सिनेमा के पीछे से हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था .

“अनुज ने पुलिस को दी थी जानकारी”, इसी शक में हमला

स्थानीय लोगों का कहना है कि अविनाश को शक था कि अनुज ने ही पुलिस को उसके छिपने की सूचना दी थी। इसी खुन्नस में जेल से बाहर आते ही उसने अनुज और उसकी पत्नी को निशाना बनाया .

पुलिस जुटी जांच में, आरोपी की तलाश जारी

बेन थानाध्यक्ष रविराज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी .

अस्पताल में चल रहा घायल दंपती का इलाज .

मारपीट में घायल अनुज और उसकी पत्नी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >