Nalanda News🙁मुकुल नाथ ) नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की अहले सुबह तीन बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया.
हादसा कथराही मोड़ के समीप हुआ, जिसमें ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई तथा स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई हैं.
घायल चालक की पहचान
जानकारी के अनुसार घायल चालक की पहचान जमुई जिले के गिधौर निवासी बुधन यादव के पुत्र होरिल कुमार यादव के रूप में हुई है. जबकि घायल खलासी लक्ष्मीपुर निवासी श्यामकिशोर यादव का पुत्र अरुण यादव बताया गया है.
कैसे घटित हुआ घटना
दोनों एक ट्रक पर सवार होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है.
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
थानाप्रभारी मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक व खलासी घायल हुआ है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ भेजा गया है।
