Nalanda News🙁सुनील कुमार ) नालंदा साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए बिलिंग सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन कार्य किया जा रहा है.
इस तकनीकी प्रक्रिया के कारण 20 मई 2026 की शाम 7 बजे से 22 मई 2026 की सुबह 8 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.
कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में क्या बताया गया?
कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस अवधि के दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया विद्युत कनेक्शन, लोड एवं नाम परिवर्तन, बिल सुधार समेत अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
विभाग की उपभोक्ताओं से अपील
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले ही बिजली बिल भुगतान एवं स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज कर लें.
कंपनी के अनुसार माइग्रेशन कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित, तेज एवं आधुनिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है.
