नालंदा के कोसुक रिवर फ्रंट बिहारशरीफ वासियों के लिए बनेगा वरदान : मंत्री श्रवण कुमार

Nalanda News: बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 49 में निर्माणाधीन कोसुक रिवर फ्रंट का शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया हैं.

Nalanda News: (उज्जवलानंद गिरि) बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 49 में निर्माणाधीन कोसुक रिवर फ्रंट का शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे.

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कोसुक रिवर फ्रंट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है. उन्होंने कहा कि बिहार अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

शिक्षा,स्वास्थ्य,आधारभूत संरचना और महिला सशक्तिकरण में बिहार अव्वल: मंत्री

शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट केवल सौंदर्यीकरण की योजना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. यहां बनने वाले घाट, वॉक-वे, आकर्षक लाइटिंग और हरियाली स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करेंगे.

मंत्री ने लोगों से नदी को स्वच्छ बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यह परियोजना शहरवासियों को सुबह-शाम सैर के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगी. सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि रिवर फ्रंट बिहारशरीफ एवं जिलेवासियों के लिए वरदान साबित होगा.

रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा

इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा आसपास के किसानों और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा. इस अवसर पर गुलरेज अंसारी, प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, अरूण वर्मा, मुन्ना कुमार, सचिन पटेल, संजय प्रसाद कुशवाहा, भोला प्रसाद ,मुन्ना मांझी, अमित कुमार, रिक्की, रविन्द्र कुशवाहा, सकलदीप प्रसाद, वरण केवट, डेजी देवी, इंदू देवी, बिट्टू कुशवाहा, जयन्त शर्मा, रामवृक्ष प्रसाद, मुन्ना पासवान, गुलशन कुशवाहा, अमरेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >