नालंदा के बिंद में बिजली चोरों पर विभाग का बड़ा एक्शन, चार लोगों पर 60 हजार से ज्यादा का जुर्माना

Nalanda News : नालंदा जिले के बिंद प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चार लोगों को अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करते पकड़ा गया. विभाग ने सभी आरोपितों पर 60 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Nalanda News : (मुकुल नाथ सिन्हा) नालंदा जिले के बिंद प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चार लोगों को अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करते पकड़ा गया. विभाग ने सभी आरोपितों पर 60 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

बिजली विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

बिंद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान कई जगहों पर लोग मीटर को बाइपास कर सीधे लाइन से बिजली का उपयोग करते पाए गए. वहीं कुछ लोग सारणी पोल से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली चोरी कर रहे थे.

रंगे हाथ पकड़े गए चार उपभोक्ता

कनीय विद्युत अभियंता कुमारी स्वेता सिन्हा ने बताया कि टीम ने मौके पर जांच कर चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा. विभागीय कार्रवाई के तहत जमसारी गांव निवासी सुनील पासवान पर 25 हजार 777 रुपये, अहियाचक गांव की आशा देवी पर 9 हजार 938 रुपये, उतरथु गांव निवासी कारू चौहान पर 12 हजार 490 रुपये तथा शिव कुमार पर 11 हजार 998 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

सभी आरोपितों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

बिजली विभाग ने चारों आरोपितों के खिलाफ बिंद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी से विभाग को भारी नुकसान होता है और इससे आम उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है.

विभाग की चेतावनी जारी रहेगा अभियान

बिजली विभाग ने लोगों से वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग करने की अपील की है. अधिकारियों ने साफ कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

इस छापेमारी अभियान में तकनीकी श्रेणी विद्युत आपूर्ति बिंद के प्रवीण कुमार, स्वाती सिन्हा, मानवबल मुकेश कुमार अकेला, शिवनाथ राम और संतोष कुमार सहित कई विभागीय कर्मी मौजूद रहे.

Also Read : शेखपुरा के एनएच किनारे अवैध ढाबों पर चलेगा बुलडोजर, 60 दिन में हटेगा अतिक्रमण, डीएम ने बनाई स्पेशल टास्क फोर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >