Nalanda News : ( सुनील कुमार ) नालंदा जिले के पावापुरी स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर सभागार में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया. शिविर में जिले भर से करीब 250 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और पार्टी की नीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
बड़े नेताओं की मौजूदगी में शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर.
उद्घाटन सत्र में बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
12 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण.
दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे. इसमें बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और पार्टी की नीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. भाजपा इस महाभियान के जरिए जिले में संगठन को और मजबूत करने में जुटी है.
श्रेयसी सिंह बोलीं. भाजपा साल के 365 दिन रहती है सक्रिय.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को मजबूत बनाती है. यही कारण है कि पार्टी साल के 365 दिन सक्रिय रहती है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
विपक्ष पर भी साधा निशाना.
राजद द्वारा चुनावी चंदे को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और बेबुनियाद आरोप लगाकर सिर्फ सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहा है.
बिहार में आईपीएल टीम बनाने की तैयारी.
मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार चाहती है कि राज्य की भी अपनी आईपीएल टीम हो, ताकि यहां के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल सके. उन्होंने बताया कि राजगीर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जल्द खेल गतिविधियां शुरू होंगी और सरकार प्रखंड स्तर तक खेल मैदान विकसित कर रही है.
कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत.
प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के असली स्तंभ होते हैं. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश Kumar ने कहा कि नालंदा में भाजपा की स्थिति मजबूत है, लेकिन पार्टी एक-एक बूथ तक संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है.
हाईवे पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा नवादा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले के मुख्य सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा और इलाके में स्पीड कंट्रोल की मांग की. काफी देर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. पुलिस ने समझाकर हटाया जाम सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है. इलाके में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है.
