नालंदा में शांति समिति की बैठक संपन्न, बकरीद पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने का फैसला

Nalanda News: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नालंदा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. डीएम और एसपी ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की.

Nalanda News (बिहारशरीफ कार्यालय से कंचन कुमार की रिपोर्ट): ईद-उल-अदहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डीएम कुंदन कुमार एवं एसपी भारत सोनी ने की. बैठक में विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई. अधिकारियों को पर्व से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए.

टोल फ्री नंबर जारी, तीन पालियों में होगी निगरानी

प्रशासन ने जानकारी दी कि बकरीद पर्व के दौरान 28 मई से 30 मई 2026 तक समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे संचालित रहेगा. आम लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 18003456323 जारी किया गया है. नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा हिलसा और राजगीर अनुमंडल मुख्यालयों में भी अलग-अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे.

संवेदनशील इलाकों में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एसपी भारत सोनी ने कहा कि पर्व के दौरान जिलेभर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाएगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी. अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बिहारशरीफ नगर क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटा गया

प्रशासन ने बिहारशरीफ नगर क्षेत्र को 11 भागों में विभाजित कर विशेष गश्ती व्यवस्था लागू की है। वाहन और पैदल गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे. गश्ती दलों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थान पर तनाव या विवाद की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करें और विधि-व्यवस्था बनाए रखें.

मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर विशेष चौकसी

बकरीद के अवसर पर शहर की मुख्य मस्जिदों सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. नमाज के समय पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने गश्ती दलों को धार्मिक स्थलों के आसपास लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है.

वज्रवाहन और वायरलेस सिस्टम से लैस रहेगी टीम

जिला नियंत्रण कक्ष एवं लहेरी थाना नियंत्रण कक्ष में एक-एक अग्निशमन इकाई आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात रहेगी. सभी अग्निशमन वाहनों को पानी भरकर तैयार स्थिति में रखने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा दंगा निरोधक कंपनी, वज्रवाहन, 112 वाहन एवं वायरलेस सेट से लैस पुलिस बल भी पर्व के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहेंगे.

डीएम ने अधिकारियों को दी सख्त जिम्मेदारी

डीएम कुंदन कुमार ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने और पूरी निष्ठा एवं धर्मनिरपेक्ष भावना के साथ दायित्व निभाने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि असामाजिक, उग्रवादी एवं सांप्रदायिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा बकरीद पर्व को हर हाल में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा.

Also Read: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सख्ती बढ़ी, सड़क सुरक्षा के लिए 12 सदस्यीय निगरानी दल गठित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >