बिहारशरीफ में ट्रेड लाइसेंस विशेष अभियान खत्म, 450 से अधिक व्यवसायियों ने किया आवेदन

बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा चलाया गया ट्रेड लाइसेंस निर्गत और नवीकरण का विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. इस अभियान के तहत 450 से अधिक व्यवसायियों ने आवेदन जमा किए हैं. बिना लाइसेंस व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर नगर निगम कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Nalanda News : नगर निगम बिहारशरीफ द्वारा ट्रेड लाइसेंस निर्गत और नवीकरण के लिए 18 जुलाई से चलाया गया विशेष अभियान शुक्रवार को संपन्न हो गया. अभियान के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों में लगाए गए विशेष शिविरों में 450 से अधिक व्यवसायियों ने ट्रेड लाइसेंस बनवाने और नवीकरण के लिए आवेदन जमा किए.

प्रमुख बाजारों में लगाए गए विशेष शिविर

टैक्स इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत अस्पताल मोड़, बड़ी पहाड़ी, रामचंद्रपुर बाजार, देवीसराय चौक, देवी स्थान मंदिर भरावपर, सोहसराय एवं खासगंज बाजार, पुलपर व सब्जी बाजार, अंबेर चौक, कारगिल चौक, महलपर, सोहसराय अड्डापर और नई सराय चौक सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए.

व्यवसायियों को दी गई पूरी जानकारी

शिविरों का संचालन टैक्स कलेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा किया गया. इस दौरान संबंधित वार्ड पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया. शिविरों में व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई.

बिना लाइसेंस व्यवसाय करने पर हो सकती है कार्रवाई

नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने सभी व्यवसायियों से समय पर ट्रेड लाइसेंस बनवाने और उसका नवीकरण कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस के बिना व्यवसाय करना नियमों के विरुद्ध है और जांच के दौरान ऐसे मामलों में जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम आगे भी इस तरह के जागरूकता अभियान चलाता रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit Singh

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >