बिहारशरीफ : नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने वार्ड 6 और 7 का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

बिहारशरीफ नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने वार्ड 6 और 7 का निरीक्षण कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने घर-घर कूड़ा संग्रहण, नल-जल योजना और नाले के निर्माण कार्यों की प्रगति भी परखी.

बिहारशरीफ (नालंदा). नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बुधवार को शहर के वार्ड नंबर 6 एवं 7 का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया और घर-घर कूड़ा संग्रहण व उठाव की स्थिति देखी.

वार्ड 6 और 7 में स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा

नगर आयुक्त ने कचरा डंपिंग पॉइंट का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था परखी. इसके अलावा वार्डों में चल रही नल-जल योजना और नाले के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए.

कचरा डंपिंग पॉइंट और विकास कार्यों की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त शम्स रजा, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी तथा नगर निगम की स्वच्छता एवं इंजीनियरिंग टीम के अधिकारी मौजूद रहे. नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम दिखना चाहिए. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjit Singh

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >