बिहारशरीफ. साइबर अपराधियों ने हरनौत बाजार में स्थित बिच बाजार निवासी विजय जयसवाल के पत्नी अंजली जयसवाल को अपना शिकार बनाया और बैंक खाता से 68 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में पीड़ित ने हरनौत में एक मोबाइल नं पर बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत विभिन्न धारा लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. वहीं इस केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी स्वयं एसएचओ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने ली है. पीडी़त बुजुर्ग व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उक्त नंबर पर उसके पत्नी ने पेटीएम बंद कराने की जानकारी लेनी चाही. लेकिन साइबर अपराधियों ने हेल्प डेस्क हॉट ऐप डाउनलोड करवाया और बातचीत में उसने उसे झांसे में ले लिया. यहां तक उसका मोबाइल हैक करके एसबीआई खाते से 68 हजार रुपए की ट्रांसफर कर ली. उससे अपराधियों ने दूसरे खाता की मांग की गई. तब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
