नवादा मॉब लिंचिंग मारे गये अतहर के घर पहुंचे मंत्री

नवादा में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए शहर के गगन दीवान मोहल्ले के मोहम्मद अतहर हुसैन के परिजनों से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने बुधवार को भेंट की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.

बिहारशरीफ. नवादा में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए शहर के गगन दीवान मोहल्ले के मोहम्मद अतहर हुसैन के परिजनों से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने बुधवार को भेंट की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. इस घटना पर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है. मंत्री जमा खान ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी बचे आरोपी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन सख्त है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार इस मामले में ””””””””स्पीडी ट्रायल”””””””” चलाने पर विचार कर रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके. मंत्री ने पीड़ित परिवार को मौके पर ही आर्थिक सहायता का चेक सौंपा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को जल्द ही 3 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि भी दी जाए. इसके अलावा, परिवार द्वारा नौकरी की मांग पर मंत्री ने सकारात्मक भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि मैं सीएम साहब से बात करूंगा. पीड़ित की पत्नी या बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और योग्यता के आधार पर उन्हें नौकरी दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >