स्वरोजगार फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बने मनोज

राजगीर फुटपाथ दुकानदार संघ दो फाड़ हो गया है. रोपवे क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदारों द्वारा आम सभा आयोजित कर सोमवार को नये कार्यकारी समिति का गठन किया गया है। संगठन का नाम फुटपाथ दुकानदार संघ की जगह स्वरोजगार फुटपाथ दुकानदार संघ रखा गया है. टमटम युनियन के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह को इस संघ का अध्यक्ष चुना है.

राजगीर. राजगीर फुटपाथ दुकानदार संघ दो फाड़ हो गया है. रोपवे क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदारों द्वारा आम सभा आयोजित कर सोमवार को नये कार्यकारी समिति का गठन किया गया है। संगठन का नाम फुटपाथ दुकानदार संघ की जगह स्वरोजगार फुटपाथ दुकानदार संघ रखा गया है. टमटम युनियन के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह को इस संघ का अध्यक्ष चुना है. कार्यकारिणी समिति में अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह के अलावे मनोज चौधरी को उपाध्यक्ष, सौरभ कुमार सैनी को सचिव, पप्पू कुमार को उपसचिव और अमरीश पंडित को कोषाध्यक्ष चुना गया है. संघ के पदाधिकारियों के सहयोग के लिए दयानंद कुमार को सोमवार, मोहन कुमार को मंगलवार , शैलेंद्र कुमार को बुधवार, विपिन साव को गुरुवार, शुक्रवार को पारमुनि देवी, लीला देवी को शनिवार एवं रविवार का दायित्व अशोक सिंह को सौंपा गया. इस अवसर नव मनोनीत अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन की मनमानी के कारण रोपवे क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदार बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं.

आमसभा में झूला क्षेत्र के लगभग दो सौ फुटपाथ दुकानदार शामिल हुये. बैठक में संघ को मजबूत करने पर जोर दिया गया. संघ की सदस्या लीला देवी एवं अन्य ने अपनी हक के लिये आन्दोलन करने और ईंट से ईंट बजाने का एलान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >