नालंदा: नदी में शौच करने गए व्यक्ति के डूबने की आशंका, एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी

कमदारगंज गांव में गुरुवार को नदी में शौच करने गए 52 वर्षीय अर्जुन यादव तेज बहाव में डूब गए. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी सफलता न मिलने पर एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की है.

Nalanda Rescue Operation: सिलाव थाना क्षेत्र के कमदारगंज गांव में गुरुवार को नदी किनारे शौच करने गये 52 वर्षीय अर्जुन यादव तेज बहाव वाले पानी में डूब गये. घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से नदी में उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गयी.

पैर फिसलने से नदी में गिरे

बताया जाता है कि कमदारगंज गांव निवासी अर्जुन यादव गुरुवार को शौच करने के लिए नदी के किनारे गये थे. इसी दौरान नदी में पानी का बहाव काफी तेज था. अचानक नदी किनारे उनका पैर फिसल गया और वे असंतुलित होकर पानी में गिर गये. तेज बहाव के कारण देखते ही देखते वे नदी में डूब गये. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धार के कारण उनका पता नहीं चल सका.

ग्रामीणों ने की काफी देर तक तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गये. ग्रामीणों ने अपने स्तर से भी काफी देर तक नदी में उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गयी.

तेज धार के कारण रेस्क्यू में परेशानी

अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है. टीम नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही है. नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव दल को खोजबीन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इधर, सिलाव थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. एनडीआरएफ की टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार खोजबीन कर रही है. घटना के बाद अर्जुन यादव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

दिलीप कुमार ने वर्ष 1990 में पत्रकारिता की शुरुआत की. वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. नालंदा के सिलाव समेत आसपास के प्रखंडों से रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >