डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ किया मारपीट

थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह में महिला पर डायन का आरोप लगाकर महिला को घर से खींच कर महिला के साथ पहले तो जमकर मारपीट किया.

सिलाव. थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह में महिला पर डायन का आरोप लगाकर महिला को घर से खींच कर महिला के साथ पहले तो जमकर मारपीट किया. विरोध करने पर घर पर जमकर रोड़ेबाजी किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह गांव की है. जहां मुमताज खान नामक व्यक्ति बीमार हो गया था. जिसके बाद मुमताज के परिवार द्वारा घर के बगल के पड़ोसी महिला पर डायन का आरोप लगाकर उसे ठीक करने को कहा और जब महिला ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट किया. और घर पर रोड़ेबाजी किया, जिससे कई लोग को चोट आयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो इरफान खान बताया कि सूचना मिली कि हैदरगंज कड़ाह में मारपीट एवं रोड़ेबाजी हो रही है. तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामला को शांत किया. उन्होंने कहा की जांच के दौरान पाया गया की डायन का कोई मामला नहीं है. झोपड़ी हटाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिसमें मारपीट और रोड़ेबाजी की गई ,इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. दोनों पक्षों पर कार्यवाही की जा रही है. मामला पूरी तरह शांत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >