Nalanda News : बिहारशरीफ के बिंद थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गांव में मारपीट के मामले में एक माह से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूदाबाद गांव निवासी चंद्रमौली पासवान के पुत्र रविंद्र कुमार के रूप में की गई है.
गुप्त सूचना के आधार पर घर से हुई गिरफ्तारी
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि रविंद्र कुमार मारपीट के दर्ज मामले में नामजद आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.
इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.
मवेशी को लेकर हुआ था दो पक्षों में विवाद
थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 26 जून को महमूदाबाद गांव में मवेशी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई थीं.
घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से बिंद थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उसी मामले में रविंद्र कुमार की तलाश की जा रही थी.
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा. Also Read : बिहारशरीफ के अस्थावां में पुलिस की छापेमारी, 4 महीने से फरार मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
