इसलामपुर. खोदागंज थाना क्षेत्र के वरदाहा गांव के समीप मजदूर मनदेव विंद अज्ञात वाहन के चपेट में आने से धक्के से जख्मी हो गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गया. मृतक के पुत्र दिनेश विंद ने वतलाया कि विगत 30 अप्रैल को घर से वाहर खंधा मे जाने के लिए पिता निकले थे, कि रास्ते मे अज्ञात वाहन ने चपेट में लेकर धक्का मारकर फरार हो गया. जख्मी पिता का इलाज चल रहा था, कि मौत हो गई. घटना को लेकर प्रखंड अति पिछड़ा अनुसूचित जाति / जनजाति विकास मंच के संयोजक पूर्व मुखिया धर्मेंद्र चौहान सहयोगियों के साथ मृतक के घर पहुंचे. और अचानक मौत पर गहरी शोक संबेदना व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. और परिजनों से मिलकर संकट की इस घड़ी में उन्हें धैर्य और साहस दिलाया. उन्होंने सरकार से तत्काल पारिवारिक लाभ और आपदा के तहत मिलने वाले चार लाख रुपए मुआवजा राशि देने की मांग किया. इस मौके पर पप्पू दास, सरपंच राजेंद्र मांझी, जिला परिषद प्रतिनिधि रंजीत यादव, नीरज चंद्रवंशी, संतोष कुमार चंद्रवंशी, जनार्दन चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
