जर्जर बाउंड्री की दीवार गिरने से जेठानी की मौत, देवरानी गंभीर

मकान का जर्जर बाउंड्री की दीवार गिरने से मलवे में दबकर जेठानी की मौत हो गयी, वहीं देवरानी गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गयी़

बिहारशरीफ. मकान का जर्जर बाउंड्री की दीवार गिरने से मलवे में दबकर जेठानी की मौत हो गयी, वहीं देवरानी गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गयी़ घटना हिलसा अनुमंडलीय क्षेत्र ऑंगारी थाना क्षेत्र सुल्तानपुर गांव का है. मृतका की पहचान राजू मिस्त्री की 55 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी के तौर पर हुई है. घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि गांव देवर सुरेंद्र मिस्त्री ने बताया कि गांव में ही पुराना मकान का जर्जर दीवार 3 साल पहले से ही झूका हुआ था़ कुछ लोग बैठने के लिए मना किए कि नहीं बैठे क्योंकि यह कभी भी गिर सकता है. शुक्रवार की दोपहर खाना खाने के बाद दीवार से सटे दो महिला बैठी थी और इसी दौरान दीवार गिर गयी और दोनों दब गई जिससे आनन फ़ानन में बीच बचाव कर इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल ले गया. लेकिन यहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >