दिशा की बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन की गयी समीक्षा

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति यानि दिशा की बैठक आयोजित की गयी.

शेखपुरा. समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति यानि दिशा की बैठक आयोजित की गयी. जमुई के क्षेत्रीय सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल, शेखपुरा विधायक रंजीत कुमार सोनी, बरबीघा विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला कुमारी के साथ-साथ अन्य स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी शेखर आनंद जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मौजूद रहे. बैठक में केंद्र प्रायोजित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. जिले में पेयजल, सिंचाई, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऋण आदि मामलों की समीक्षा करते हुए उसके क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने का काम किया गया. समीक्षा बैठक के बाद मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए दिशा के अध्यक्ष अरुण कुमार भारती ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद यह दिशा की दूसरी बैठक थी. जिसमें सभी अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप सभी कल्याणकारी और विकास योजनाओं को धरातल पर लाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने जिला प्रशासन की प्रशंसा करते बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद जिले में विकास कार्यों की गति तेज हुई है. जिला प्रशासन द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहे हैं. केंद्रीय योजनाओं को समय पर पूरा किया जा रहा है. इन सभी योजनाओं पर लगातार नजर रखने का कार्य हम सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर है. जिसका सभी पूरी निष्ठा के साथ अनुपालन करने में लगे हुए हैं. योजनाओं के क्रियान्वयन में कमियों को दूर करने पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. सभी योजनाओं को समयबद्ध सीमा के तहत गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया.

30 दिन की समय सीमा का सांसद ने किया स्वागत

जमुई सांसद अरुण कुमार भारती ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को 30 दिन की समय सीमा निर्धारित करने का स्वागत किया है. 30 दिन के समय सीमा में लोगों की समस्याओं के समाधान नहीं होने पर अधिकारी स्वत: निलंबित माने जायेंगे यह एक बहुत ही स्वागत योग्य है. यह जनता के हित में है. इसमें जनता को सभी प्रकार के समाधान तेजी से प्राप्त होंगे. सभी अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह होंगे. अब उन्हें जवाबदेही से कन्नी काटने का बहाना नहीं मिल सकेगा. समाधान पोर्टल के माध्यम से पूरे राज्य के सभी पंचायत में शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का बीड़ा मुख्यमंत्री ने उठाया है.

प्रधानमंत्री के आह्वान का स्वागत : अरुण कुमार भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच लोगों को विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोने की खरीद नहीं करने, पेट्रोलियम पदार्थों का संयमित तरीके से उपयोग करने और विदेश यात्रा नहीं करने का जो आह्वान किया है. वह स्वागत योग्य है. उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि हम संयम और धैर्य से कार्य करे. जिससे हमारा भविष्य पूरी तरह सुरक्षित रहे. उन्होंने बताया कि पारिवारिक तौर पर ऐसी समस्या आने पर हम लोग स्वत. संयम धारण करना शुरू कर देते हैं. अपने दैनिक जरूरत की चीजों का प्रयोग कम कर देते हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से यही आह्वान किया है. जिसका सभी लोगों को अनुपालन करना चाहिए. इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहेगी और हमें किसी प्रकार के संकट का सामना नहीं करना होगा.

शेखपुरा में रेल सुविधा में होगी बढ़ोतरी : मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए अरुण कुमार भारती ने बताया कि शेखपुरा और जमुई में उन्हें कम से कम 18 ट्रेन के ठहराव को लेकर विभिन्न संगठनों से अनुरोध प्राप्त हुआ है. इस संबंध में लगातार रेलमंत्री से संपर्क करते हुए इन सभी मांगों को धरातल पर लाने में जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि यह उनकी जिम्मेवारी है. जिले में रेल यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए लंबी दूरी के बंदेभारत, हमसफर जैसे प्रीमियम ट्रेनों के ठहराव के साथ-साथ जिले में रेलवे द्वारा आरओबी और एफओबी आदि बनाने का काम भी उनके कार्य योजना में शामिल है. जिसके लिए वे लगातार प्रयत्नशील है. इस संबंध में सभी प्रकार की रेल सुविधाएं लोगों को प्राप्त होगी. रेलवे फाटक पर ऊपरी रेल पुल बनने से शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने की भी उनकी योजना है. जिस पर वे लगातार आला रेल मंत्रालय के मंत्री और अधिकारियों के संपर्क में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >