हिलसा नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति की हुई बैठक, पांच करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

हिलसा नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति ने सोमवार को 5 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की. इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. मुख्य पार्षद धनंजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया.

हिलसा नगर परिषद हिलसा के सभागार में सोमवार को मुख्य पार्षद धनंजय कुमार की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में उप मुख्य पार्षद, सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्य, कार्यपालक पदाधिकारी, पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं नगर परिषद के कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे.

बैठक में नगर परिषद हिलसा क्षेत्र के विकास और आम नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तृत्व चर्चा की गई. चर्चा के उपरांत नगर परिषद हिलसा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 5 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई.

स्वीकृत योजनाओं के माध्यम से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आवश्यक विकास कार्यों के साथ आधारभूत नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा. योजनाओं का क्रियान्वयन नियमानुसार तथा निर्धारित तकनीकी एवं विभागीय मानकों के अनुरूप कराया जाएगा. इससे शहर के अलग-अलग वार्डों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.

मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर परिषद हिलसा के सर्वांगीण विकास एवं आम नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाएगा. नगर परिषद की द्वारा क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >