डीलरशिप के नाम पर 21 लाख की ठगी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की पुलिस ने डीलरशिप दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है.

बिहारशरीफ. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की पुलिस ने डीलरशिप दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ला निवासी स्वर्गीय गोविंद महतो का पुत्र रोहित कुमार और सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव निवासी रामाधीन प्रसाद का पुत्र सुनील कुमार शामिल हैं. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से आए पुलिस अधिकारी एनएन यादव ने बताया कि रायगढ़ के जुटमिल थाना में डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज किया गया था. आरोपियों ने पीड़ित को आकर्षक डीलरशिप का झांसा देकर किस्तों में कुल 21 लाख रुपये की रकम ऐंठ ली. जांच के दौरान पुलिस ने उन मोबाइल फोन की भी पहचान की, जिनका उपयोग ठगी के दौरान किया गया था. दोनों अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का हिस्सा हैं, जो विभिन्न राज्यों में लोगों को निशाना बनाता रहा है. दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अपने साथ रायगढ़ ले गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >