शेखपुरा केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का 12 जुलाई को होगा शिलान्यास, पांच एकड़ जमीन पर बनेगा आधुनिक परिसर

Sheikhpura News : शेखपुरा के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. 5 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस भवन का शिलान्यास 12 जुलाई को होगा, जो आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा.

Sheikhpura News : जिले के विद्यार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. शेखपुरा के जमुआरा/कटनीकौल स्थित पांच एकड़ भूमि पर बनने वाले केंद्रीय विद्यालय भवन का शिलान्यास 12 जुलाई को जमुई सांसद अरुण भारती करेंगे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसकी जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने दी.

30 वर्षों की लीज पर केंद्रीय विद्यालय को मिली पांच एकड़ जमीन

स्थायी भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने जमुआरा/कटनीकौल स्थित पांच एकड़ सरकारी भूमि को 30 वर्षों की लीज (पट्टा) पर केंद्रीय विद्यालय के नाम उपलब्ध करा दिया है. जिला निबंधन कार्यालय में आयोजित प्रक्रिया के दौरान अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान की उपस्थिति में लीज से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं.

जल्द शुरू होगा भवन निर्माण कार्य

अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही धरातल पर शुरू होगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो, ताकि विद्यार्थियों को जल्द आधुनिक सुविधाओं से युक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय परिसर

अपर समाहर्ता ने बताया कि पांच एकड़ भूमि उपलब्ध होने से विद्यालय परिसर में विशाल खेल मैदान, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा. इससे जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक संसाधनों का भी लाभ मिलेगा.

कई अधिकारी रहे मौजूद

लीज प्रक्रिया के दौरान अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, जिला निबंधन पदाधिकारी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य, शेखपुरा के अंचलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि भवन निर्माण शुरू होने के बाद केंद्रीय विद्यालय का स्थायी परिसर जल्द तैयार होगा और जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी.

Also Read : छौड़ाही डिग्री कॉलेज में अब तक शुरू नहीं हो सकी नियमित पढ़ाई, भवन और शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >