मोहद्दीपुर से इब्राहिमपुर तक सड़क निर्माण का शिलान्यास

विधायक डॉ जितेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ के अन्तर्गत इव्राहिमपुर गांव तक बनने वाली सड़क का आधार शिला रखी.

बिंद. विधायक डॉ जितेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ के अन्तर्गत इव्राहिमपुर गांव तक बनने वाली सड़क का आधार शिला रखी. सड़क का निर्माण एक करोड़ 6 लाख 79 हजार 853 रूपए से कराया जाएगा. विधायक श्री कुमार ने कहा कि सड़क कि स्थिति काफी जर्जर रहने से हजारों कि अवादी को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. मुख्यमंत्री कि सोच है,कि पहले गांव का विकास हो. गांव समाज के हर व्यक्ति के पास विकास कि आहट पहुंचें. गांव-गांव बिजली पहुंचाया गया. गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाया गया. इस समय शहर से ज्यादा गांव में बिजली रहती है. मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट 2 में मुख्यमंत्री का सोच है कि किसान के खेतों में बिजली पहुंचाना है जो तेजी से कार्य किया जा रहा है. मौके पर बिंद जिला परिषद बिपिन कुमार, कतरीसराय जिला पारिषद कौशल प्रसाद, सरमेरा पूर्वी ज़िला परिषद अशोक कुमार, नरोत्तम कुमार ,पंकज पासवान, जिला प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अजय आयुष, पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि ललीत माहतो, रामप्रवेश माहतो, अखलेश यादव, अनुज सिंह, व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >