अलग-अलग मामलों में पांच आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष सह पु० नि० लाल मणि दूबे ने बताया कि काशीचक थाना क्षेत्र के भैरोबीघा गांव निवासी कुंदन कुमार एवं संतोष कुमार को साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

अस्थावां. थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष सह पु० नि० लाल मणि दूबे ने बताया कि काशीचक थाना क्षेत्र के भैरोबीघा गांव निवासी कुंदन कुमार एवं संतोष कुमार को साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं, फरार वारंटियों के रूप में कोनंद गांव निवासी सिकंदर रविदास और रामदेव रविदास को गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त, शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी राजेंद्र चौधरी को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पकड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >