बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र जख्मी

खोदागंज थाना क्षेत्र के इस्लामपुर-राजगीर सड़क मार्ग पर परशुराय गांव के समीप बाइक दुर्घटना में बाइक सवार पिता – पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

इसलामपुर. खोदागंज थाना क्षेत्र के इस्लामपुर-राजगीर सड़क मार्ग पर परशुराय गांव के समीप बाइक दुर्घटना में बाइक सवार पिता – पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों जख्मियों को इलाज के लिए इसलामपुर निजी चिकित्सक के यहां लाया गया. जहा जख्मी नवादा जिला के अंसार नगर मुहल्ला निवासी मो बशीर आलम एवं उनका पुत्र मो सुल्तान आलम शामिल हैं. जख्मी मो सुल्तान आलम ने बताया कि वह अपनी बाइक से अपने पिता के साथ नवादा से इसलामपुर किसी काम से आ रहा था , कि रास्ते में परशुराय गांव के समीप अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने के कारण बाइक मवेशी से टकरा जाने से दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. जिससे जख्मी हो गये .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >