बिहारशरीफ : रहुई के तालाब में मिला महिला का उपलाता शव, जांच में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ के इतासंग गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने तालाब में एक वृद्ध महिला का शव उतराता देखा. 65 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Biharsharif News : बिहारशरीफ के रहुई थाना क्षेत्र के इतासंग गांव स्थित एक तालाब में डूबने से 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई. बुधवार को तालाब के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया.

ग्रामीणों ने पानी में उपलाता देखा शव

मृतका की पहचान शाहपुर गांव निवासी स्वर्गीय एतवारी महतो की पत्नी बांधो देवी के रूप में हुई है. ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना रहुई थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

परिजनों को दी घटना की जानकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला तालाब तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में पानी में डूब गई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. मामले की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >