नालंदा : लखरामा गांव में ई-रिक्शा खड़ा करने पर बवाल, महिला के साथ मारपीट का आरोप

बिहारशरीफ के लखरामा गांव में रास्ते पर ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उनके पति का आरोप है कि गोतिया ने ई-रिक्शा को लेकर मारपीट की. मामले की जांच की जा रही है.

बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरामा गांव में रास्ते पर ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर गोतिया के बीच हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई.

घायल महिला की पहचान लखरामा गांव निवासी रंजय रविदास की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है. उनका इलाज मॉडल अस्पताल में चल रहा है.

एक दिन पहले ही खरीदा था नया ई-रिक्शा

घायल महिला के पति रंजय रविदास ने गुरुवार सुबह बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही नया ई-रिक्शा खरीदा था, जिसे घर के दरवाजे के पास खड़ा किया था.

उनके अनुसार, जिस स्थान पर ई-रिक्शा खड़ा किया गया, वह साझा रास्ता है और वहां सभी गोतिया परिवार के लोग अपनी-अपनी चीजें रखते हैं.

गाली-गलौज का विरोध करने पर की मारपीट

रंजय रविदास का आरोप है कि गुरुवार सुबह उनके गोतिया रंजीत रविदास और उसके बेटे ने ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. जब उर्मिला देवी ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उर्मिला देवी को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस में शिकायत किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करेगी.

Also Read : बिहारशरीफ के अस्थावां में पुलिस की छापेमारी, 4 महीने से फरार मारपीट का आरोपी गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >