महिला थाना और एससी/एसटी मामलों की विशेष सुपरविजन अधिकारी बनीं डीएसपी ज्योति कुमारी.

शेखपुरा में डीएसपी ज्योति कुमारी को महिला उत्पीड़न और एससी/एसटी मामलों की विशेष सुपरविजन अधिकारी बनाया गया है। अब मामलों का होगा त्वरित निष्पादन।

शेखपुरा. जिले में महिला उत्पीड़न एवं अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार से जुड़े मामलों की प्रभावी निगरानी और त्वरित निष्पादन के लिए पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर डीएसपी ज्योति कुमारी को महिला थाना एवं एससी/एसटी से संबंधित मामलों की विशेष सुपरविजन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य महिला उत्पीड़न और एससी/एसटी अत्याचार के मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन कराना है. उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित थाना स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी. डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी मामलों की समीक्षा की जाएगी तथा अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. यदि किसी मामले में जांच में अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने महिलाओं एवं एससी/एसटी समुदाय के लोगों से अपील की कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की आपराधिक घटना या उत्पीड़न होता है तो वे बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें. पुलिस उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjeet kumar

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >