45साल पुराने दस्तावेज का हो रहा डिजिटलाईजेशन

जिले में जमीनी दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन युद्धस्तर पर शुरू हो गया है. पहले फेज में 45 साल पुराने यानी 1990 से लेकर 1995 तक के दस्तावेज को डिजिटल स्वरूप में बदला जा रहा है. शुरू किए गए इस विशेष करवाई के तहत 45 हजार चार सौ दस्तावेज को 3 माह के अंदर डिजिटल रूप देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

शेखपुरा. जिले में जमीनी दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन युद्धस्तर पर शुरू हो गया है. पहले फेज में 45 साल पुराने यानी 1990 से लेकर 1995 तक के दस्तावेज को डिजिटल स्वरूप में बदला जा रहा है. शुरू किए गए इस विशेष करवाई के तहत 45 हजार चार सौ दस्तावेज को 3 माह के अंदर डिजिटल रूप देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस नई व्यवस्था से आने वाले तीन माह के बाद भूस्वामियों को जमीन संबंधित दस्तावेज निकालने के लिए कंप्यूटर का एक क्लिक की काफी होगा. इस नई व्यवस्था के जरिए जमीन मामले में हो रहे हेराफेरी पर भी रोक लग सकेगा. इसके साथ ही जमीन विवाद के निष्पादन में भी सरल सुविधा मिल सकेगी. शेखपुरा के अवर निबंधन कार्यालय में युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है. कार्यालय मंर निबंध कार्य से लेकर दस्तावेज तलाशी की व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है. इसके लिए बनाए गए विशेष भवन में नागरिक सुविधा का इजाफा किया जा रहा है. वातानुकूलित प्रतीक्षालय का हो रहा निर्माण

निबंधन के लिए समाहरणालय परिसर कार्यालय पहुंचने वाले क्रेता और विक्रेताओं को भीषण गर्मी के साथ-साथ विभिन्न मौसमों में वातानुकूलित व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा. इसके लिए निबंधन कार्यालय परिसर में वातानुकूलित प्रतीक्षालय का निर्माण किया जा रहा है.जिला अवर निबंधन डॉ मनिन्द्र्नाथ झा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर उक्त वत अनुकूलित प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा.निर्धारित अवधि में इस प्रतीक्षालय का उद्घाटन कर लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

सेवाओं में निबंधन कार्यालय शेखपुरा राज्य भर में दूसरे पायदान पर

पिछले वित्तीय वर्ष में 122 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर शेखपुरा का निबंधन कार्यालय बिहार राज्य घर में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुका है. पटना के होटल मौर्य लोक में आयोजित मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग की बैठक के दौरान शेखपुरा के जिला अवर निबंध अधिकारी डॉ महेंद्र को राजभर में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया. इस मौके पर विभागीय मंत्री रत्नेश सदा,सचिव अजय यादव,निबंध महान निरीक्षक प्रिया रजनीश कुमार सिंह के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया. हालांकि, पहला स्थान अरवल एवं तीसरा स्थान पर बेगूसराय है. इस बाबत जिला अवर निबंधन अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष लक्ष्य के अनुसार 45 करोड़ 44 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया गया था. इसके साथ ही विभिन्न सेवाओं में भी शेखपुरा ने अपने बेहतर प्रदर्शन के बल पर 95 प्रतिशत का अंक प्राप्त किया. निबंधन कार्यालय शेखपुरा में राजस्व विभाग के साथ-साथ शिकायतों का निष्पादन लोक सेवाओं का निष्पादन अभिलेखों का संधारण स्थान निरीक्षण के आधार पर की गई वसूली के बिंदुओं पर भी शेखपुरा का बेहतर प्रदर्शन रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >