Biharsharif Sadar Hospital Dispute : बिहारशरीफ में शनिवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित मॉडल अस्पताल में जीविका द्वारा संचालित ‘दीदी की रसोई’ में नाश्ता को लेकर दो जीविका कर्मियों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा.
गुड़िया देवी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप
‘दीदी की रसोई’ से जुड़ी गुड़िया देवी ने आरोप लगाया है कि नाश्ता को लेकर हुए विवाद के बाद जीविका की सफाईकर्मी रेखा देवी और उसके साथ आए कुछ लोगों ने उसे लिफ्ट से खींचकर बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट की.
गुड़िया देवी के अनुसार, नाश्ता को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी और इसी दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई.
Also Read : बिहारशरीफ : हिलसा में देवर ने भाभी के साथ की मारपीट, घायल महिला अस्पताल में भर्ती
अस्पताल परिसर में चर्चा और प्रतिक्रिया
घटना के बाद गुड़िया देवी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है. वहीं, अस्पताल परिसर में हुई इस घटना को लेकर वहां मौजूद लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, जबकि इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ सकी है.
पुलिस और प्रशासन का रुख
बिहार थाना अध्यक्ष दीपक सम्राट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.
आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई
थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जैसे ही पुलिस को इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से आवेदन प्राप्त होगा, वैसे ही उसकी जांच कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
