सिलाव. स्थानीय प्रखंड के बाइपास स्थित क्षेत्र में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ. इस अभियान का उद्घाटन ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने किया, जब उन्होंने स्वयं सदस्यता लेकर अभियान की शुरुआत की. मंत्री श्रवण कुमार ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में “सबका साथ, सबका विकास ” की नीति पर निरंतर काम हो रहा है, और सिलाव प्रखंड में जदयू की सदस्यता अभियान को भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, और हर समाज के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. मंत्री ने उपस्थित लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग जदयू की सदस्यता लेकर पार्टी को और मजबूत बनाएं. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, मो अली उर्फ मुन्ना मलिक, पंकज कुमार, संतोष कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे. –
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
