नाले के पानी की निकासी के लिए कलवर्ट बनाएं

नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने शनिवार को शहर के कई प्रमुख हिस्से में नाले के पानी की समुचित निकासी के लिये औचक निरीक्षण किया.

बिहारशरीफ. नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने शनिवार को शहर के कई प्रमुख हिस्से में नाले के पानी की समुचित निकासी के लिये औचक निरीक्षण किया. इस दौरान नगर आयुक्त खंदकपर गुरू कृपा एवं नील कंठेश्वर मंदिर क्षेत्र का भ्रमण किया और इन जगहों पर नाले के पानी की समुचित निकासी के लिये कलवर्ट बनाने का निर्देश पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया. नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि बरसात के पूर्व सभी प्रमुख नालों की उड़ाही का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसके अलावे नाले के पानी का समुचित निकासी को सुगम और बेहतर बनाने के लिये आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >